सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तन-मन को भिगो देती है बारिश की एक बूंद (part-1)

सही भी है आषाढ़ के आते-आते हर कोई इंद्रदेवता को याद कर बारिश के लिए मनुहार करने लगता है। मगर जैसे ही सावन आता है तो हर मन झूमने लगता है, नई तरंगें उठने लगती हैं। बड़े हों या छोटे सभी प्रसन्न दिखाई देने लगते हैं। हर उम्र के लोगों के लिए बारिश का एक अलग ही उत्साह रहता है। इस समय स्कूल खुल चुके होते हैं और बादल भी लगातार आसमान में अपना डेरा डाले रहते हैं। यानी स्कूल के साथ-साथ बारिश की मस्ती भी बच्चों के साथ होती है।

यूं तो आम परिवार में बारिश के शुरुआती दिन घर की महिलाओं के लिए इतने सहज नहीं होते। ठंडे मौसम की वजह से सुबह स्कूल के लिए बच्चों को उठाने की मशक्कत। फिर बारिश के चलते बस स्टॉप तक बच्चों को छोड़ने की व्यवस्था। केवल इतना ही नहीं यही वह समय है जब बाजार में सब्जियां-फल महंगे हो जाते हैं या कम आते हैं, तिस पर बच्चों के खाने के नखरे! भले ही घर से बाहर का तापमान मोहक हो, मगर मम्मियों के लिए तो कई सारी चुनौतियां खड़ी होती हैं। शायद वे यह यह सोच भी नहीं पाती कि मौसम बदला है क्या?

यह मौसम जहां मन को सुकून और शरीर को राहत देने वाला महसूस होता है वहीं कुछ समस्याएं भी होती हैं जिनका सामना तो करना ही पड़ता है। जैसे घर से बाहर काम के लिए जाने वाले मम्मी और पापा का मन अजीब आशंका से भर जाता है। यदि एक घंटे लगकर भी बादल बरस गए तो गली-मुहल्ले, सड़क, फ्लाई ओवर, पगडंडी, बगीचे सभी जगह ऐसा पानी भरेगा कि सड़क दरिया बन जाएगी व सभी कुछ थम जाएगा।

पता नहीं कब, कहां, कितनी देर जाम में फंसना पड़े और यदि अपने वाहन में पानी भर गया तो उसकी रिपेयरिंग की नई मुसीबत। घर से निकलते ही इस तरह की अनिश्चितता-सी मन को बैचेन किए रहती है। ऐसे में यदि बच्चे बाहर हों तो माता-पिता की चिंता भी लाजिमी है। वे हर पल बस यही प्रार्थना करते हैं कि कुछ देर के लिए बारिश थमे और बच्चे सकुशल घर लौट आएं।
वर्षा के स्वागत के लिए भले ही दिल व दिमाग ऊपर वाले को धन्यवाद करना चाहता हो, लेकिन बारिश के साथ आई कई तरह की मुसीबतें, कीड़े-मकोड़े, नालियों के उफनने से बाहर आ गईं गंदगियां, दीवारों में उपजी सीलन देख हम कई बार कहने लगते हैं कि ये आफत कहां से आ गई?

आनंद का पर्व है यह

वहीं दूसरा पहलू देखें तो बारिश होते ही हैरान-परेशान पशु-पक्षी आनंदित हो जाते हैं। किसान से लेकर सरकार तक आश्वस्त हो जाते हैं कि आने वाले दिन सुख के होंगे। हर दूसरे घर में तले हुए पकौड़े-मंगोड़ों का दौर चलने लगता है। गृहिणियां खुश हो जाती हैं कि अब बिजली के बिल कुछ कम आएंगे व कुछ ही दिनों में सब्जी-फल के दाम भी कम हो जाएंगे।

परिवार व प्रकृति को भले ही कुछ दिनों की थोड़ी-सी दिक्कतें आती हों, लेकिन यह मौसम उम्मीदों व आश्वासनों का होता है। बारिश के ये महीने साल के शेष महीनों की सुख-शंाति और आनंद की गारंटी भी तो होते हैं। कुल मिलाकर सावन एक आनंद का पर्व है, जो अपनी बूंदों में हमें सराबोर कर मदमस्त करना चाहता है और हम भी उसमें खो जाने को लालायित रहते हैं।

बच्चों के लिए तो बस मौज-मस्ती

बच्चों के लिए मानसून के दिन मस्ती व आनंद के होते हैं। कभी बारिश को लेकर स्कूल न जाने के बहाने बनाए जाते हैं तो कभी जबरदस्ती स्कूल पहुंचने की जिद की जाती है ताकि दोस्तों के साथ मिलकर ध्ामाचौकड़ी की जाए। सही भी है बारिश में भीगने और कीचड़ में छप-छप करने के मजे लेना भी तो इन दिनों में ही अच्छा लगता है। मगर ऐसा नहीं है कि बच्चों के लिए इस मौसम में आनंद ही आनंद है।
प्रकृति की हरियाली देखकर उनका मन तो प्रसन्ना रहता है लेकिन बदलते मौसम के साथ आने वाली बीमारियां, बारिश में खान-पान में गंभीर सतर्कता की आवश्यकता और घर वालों व टीचर्स की रोकटोक उन्हें असहज लगती है। बच्चे चाहते हैं कि जब तेज पानी बरस रहा हो तब छुट्टी मारकर भीगा जाए, लेकिन बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि भीगने से जुकाम व बुखार हो जाएगा।

मम्मी को चिंता रहती है कि धूप तो बिल्कुल नहीं निकल रही है और इतने सारे कपड़े भीग गए तो सूखंगे कैसे? घर वाले इसके लिए भी आशंकित रहते हैं कि गीले कपड़े या जूते पहनने से खारिश-खुजली की संभावनाएं बढ़ीं तो डॉक्टर का खर्च व घर का माहौल दोनों ही बिगड़ेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

પિતાની અંતિમ ઇચ્છા

*પિતાની અંતિમ ઇચ્છા* મરતાં મરતાં *પિતા* એ આપી એવી *સલાહ* કે પુત્રની જીંદગી બદલાઈ ગઈ,  *દરેકે વાંચવું* એક ખૂબ જ *પૈસાદાર કુટુંબ* હતું. તેમાં *કુટુંબના વડીલ* બીમાર પડ્યા. આથી તેને પોતાના *દીકરા* ને પોતાની પાસે બોલાવીને કહ્યું કે દીકરા મારી એક *આખરી ઈચ્છા* છે જ્યારે હું મરી જાઉં ત્યારે મારી *અંતિમ યાત્રા* કાઢવામાં આવે ત્યારે મને આ *ફાટેલું મોજું* (સોક્સ) પહેરાવીને રાખજે. અને આ ઇચ્છા મારી પૂરી કરજે.અને થોડા સમયમાં પિતાજી નું *મૃત્યું* થઇ ગયું.  આથી દીકરાએ ઘેર આવેલા *પંડિત* ને પોતાના પિતાની *આખરી ઇચ્છા* જણાવી. પંડિતજીએ કહ્યું કે આપણા ધર્મમાં *અંતિમયાત્રા* માં કોઈપણ ને કંઈ પણ વસ્તુ પહેરાવી શકાતી નથી. પરંતુ દીકરાએ *પિતાજીની આખરી ઈચ્છા* પૂરી કરવાની જાણે *પ્રતિજ્ઞા* જ લઈ લીધી હતી.  ધીમે ધીમે કરતાં વાત આખા શહેરના પંડિતો સુધી પહોંચી ગઈ. પરંતુ કોઈ પંડિતે આ *પરવાનગી* આપી નહિ. અને છેલ્લે કાંઈ *નિર્ણય* આવ્યો નહીં.આથી દિકરો *નીરાશ* થઈ ગયો.  એટલા માં ત્યાં ઉભેલા બધા માણસો માંથી *એક માણસ* દીકરાની નજીક આવ્યો. અને દીકરાના હાથમાં તેના પિતાજી એ લખેલો *એક કાગળ* આપ્યો. દીકરાએ *ભીની આંખે* એ ...

RSS कोई सैन्य संगठन नहीं: मोहन भागवत

संघ में पहनी जाती है ड्रेस, लेकिन RSS कोई सैन्य संगठन नहीं: मोहन भागवत कर्मवीर के सभी दर्शको को नमस्कार 🙏 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने एक बार फिर विपक्षियों को संघ का महत्व समझाने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि RSS समाज में सदभाव फैलाने वाला एक संगठन है. ग्वालियर:  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने एक बार फिर विपक्षियों को संघ का महत्व समझाने की कोशिश की है. मोहन भागवत ने कहा कि संघ कोई सैन्य संगठन नहीं है, बल्कि पारिवारिक माहौल वाला एक समूह है. 'संघ कोई सैन्य संगठन नहीं' मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) रविवार को ग्वालियर में संघ के मध्य भारत प्रांत के म्यूजिकल बैंड के समापन शिविर को संबोधित कर रहे थे. मोहन भागवत ने कहा, ‘संघ में संगीत कार्यक्रम होते हैं तो यह कोई संगीत शाला नहीं है और न ही कोई व्यायामशाला या मार्शल आर्ट क्लब है. संघ में गणवेश पहनी जाती है तो यह कोई सैन्य संगठन नहीं है. संघ तो कुटुंब निर्माण करने वाली संस्था है. ’ 'समाज बदलेगा तो देश बदलेगा' उन्होंने कहा कि संगीत, बौद्...

my thinking my decision

*my thinking my decision* part-1 My friend, pain searches for pain, you just keep writing.Always keep thinking ahead so that there is no need to look back!Thought a lot, wrote a lot, now it's time to do something, now be calm and just think about yourself, whatever happens will be exactly what you have wanted.I don't know if my opinion makes any difference to anyone? But yes, I definitely feel that my future will definitely be bright. That's all for today.. please stay connected with me thanks